दीवार की नींव में पानी भरा: भरभरा कर गिरने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त

0
425

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में शनिवार सुबह एक दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजाद नगर कॉलोनी में सतसांई कॉलेज की साइड की दीवार शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक गिर गई।

दीवार से सटाकर पार्क किए गए कई वाहन दीवार के मलबे से क्षतिग्रस्त हो गए। यह दीवार करीब बीस फीट ऊंची थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे से वाहनों को निकाल कर हटाया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा रहा । स्थानीय लोगों ने बताया कि सतसांई कॉलेज की सुबह अचानक वाहनों पर आ गिरी। जानकारी के अनुसार बारिश से दीवार की नींव में पानी भर गया। इससे दीवार ने जगह छोड़ दी। दीवार गिरने से दो कार, दो दोपहिया वाहन और एक ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here