जल संकट पर जलदाय विभाग विभाग सख्त: अधिकारियों को रोज सुननी होंगी शिकायतें

0
57

जयपुर। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए जलदाय विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राजधानी जयपुर में मई माह से अतिरिक्त जल आपूर्ति की तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि गर्मी के दौरान लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।

जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने सर्कुलर जारी कर सभी अधिशासी एवं सहायक अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे तक अपने कार्यालय में उपभोक्ताओं की जनसुनवाई कर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करें। विशेष परिस्थितियों में अनुपस्थित रहने पर अधिकारियों को पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

राठौड़ ने बताया कि मई-जून में भीषण गर्मी के चलते पानी की मांग बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में उपभोक्ता अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। इसके साथ ही विभाग ने शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए हैं, जिनकी उच्च स्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल से जनसुनवाई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी और यदि कोई अधिकारी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं मिलता है तो उसकी शिकायत भी कंट्रोल रूम के माध्यम से दर्ज कराई जा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here