राजस्थान पुलिस अकादमी में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और कल्याण पर कार्यशाला आयोजित

0
32
Workshop on the Rights and Welfare of the Transgender Community Organized at the Rajasthan Police Academy
Workshop on the Rights and Welfare of the Transgender Community Organized at the Rajasthan Police Academy

जयपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशन में राज्यव्यापी ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत मंगलवार को राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) के ऑडिटोरियम में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और कल्याण संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा थाना स्तर के नोडल पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील बनाना रहा।

कार्यशाला में सहायक पुलिस आयुक्त (विजिलेंस एंड विकर सेक्शन) सुरेन्द्र सिंह बांगड़वा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार शर्मा, सुलेश चौधरी, नीरज पाठक, जिज्ञासा, विभिन्न थानों के नोडल अधिकारी तथा ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक जितेन्द्र कुमार सेठी, वसुधा एनजीओ की डायरेक्टर एवं ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ता मोनिका शर्मा, महात्मा गांधी अस्पताल की मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू भास्कर, डॉ. नकुल सोमानी, ट्रांसजेंडर प्रतिनिधि नूर शेखावत तथा एसीपी सुरेन्द्र सिंह बांगड़वा ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम-2019, ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं, उनके अधिकारों एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पुलिस अधिकारियों को समुदाय के प्रति संवेदनशील व्यवहार और विधिक प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में पुलिस और ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच संवाद एवं विश्वास बढ़ाने तथा समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here