जयपुर। जगतपुरा स्थित गुप्त वृन्दावन धाम में बुधवार को गोवर्धन पूजा महोत्सव में 21 फीट ऊंचे गिरिराज गोवर्धन पर्वत का निर्माण भारत की पवित्र नदियों एवं तीर्थों के जल तथा गौमाता के गोबर से किया गया था। जब वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा प्रारंभ हुई, तो पूरा वातावरण जय गिरिराज महाराज की जय के जयघोष से गूंज उठा।
भगवान श्रीकृष्ण-बलराम का विशेष श्रृंगार दर्शनार्थियों के आकर्षण का केन्द्र रहा। गिरिराज जी को 108 प्रकार के पकवानों का भोग अर्पित किया। पूजन के बाद आरती और संकीर्तन के साथ अन्नकूट महोत्सव का शुभारंभ हुआ। हजारों भक्तों ने स्नेह और प्रसन्नता के साथ अन्नकुट महाप्रसादम ग्रहण किया।




















