श्री राधा दामोदर मंदिर में सजी मनमोहक श्रृंगार झांकी

0
33

जयपुर। श्री राधा दामोदर जी मंदिर पीतल फैक्ट्री हाथी बाबू का मार्ग मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव पर श्रृंगार झांकी सजाई गई । झांकी से पहले ठाकुर जी का पंचामृत सुगंधित द्रव्यों से दुग्धाभिषेक किया गया। अभिषेक के पक्षात भगवान की फूल बंगला झांकी झांकी सजा कर विभिन्न मिष्ठानो का भोग लगाया । श्री श्याम सेवा समिति के द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ।

भजन संध्या में बधाई गान इत्र वर्षा पुष्प वर्षा हुई । राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही । ठाकुर जी के समक्ष नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों के साथ नाच कर अपनी हाजिरी लगाई । बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर पूजा अर्चना की । मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और लाइटिंग से सजाया गया।

मंदिर में झांकी के दर्शन करने के लिए भक्तों की दर्शन की लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली श्री राधा दामोदर जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी, मुख्य संरक्षक कुंज बिहारी झालानी, उपाध्यक्ष सुरेश शाह ,मंत्री नवल किशोर झालाणी, सह मंत्री महेश आंकड़, प्रमोद झालानी, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ झालानी और मुख्य पुजारी रतन शास्त्री ने संत महंतों श्याम सेवा समिति गणमान्य लोगों का माला दुपट्टा प्रसाद देकर सम्मानित किया । रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव पर भगवान की महाआरती कर भक्तों को पंजीरी लड्डू प्रसाद वितरित किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here