रनर्स डे पर 12 वीक चैलेंज फिनिशर्स का हुआ सम्मान

0
28

जयपुर। रनर्स डे के अवसर पर जयपुर रनर्स क्लब ने शनिवार सुबह यूएफसी जिम, जगतपुरा के सहयोग से मासिक रन का आयोजन किया। बड़ी संख्या में रनर्स एवं फिटनेस प्रेमियों ने इसमें भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस अवसर पर क्लब द्वारा आयोजित 12 वीक चैलेंज सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जयपुर रनर्स क्लब के सह-संस्थापक मुकेश मिश्रा ने कहा, “12 वीक चैलेंज का उद्देश्य केवल अधिक किलोमीटर दौड़ना नहीं था, बल्कि प्रतिभागियों में अनुशासन, निरंतरता और स्वस्थ जीवनशैली की आदत विकसित करना था। हर फिनिशर इस बात का प्रमाण है कि इच्छाशक्ति और नियमित प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

क्लब के सह-संस्थापक रवि गोयनका ने कहा, “जयपुर रनर्स क्लब वर्षों से शहर में रनिंग कल्चर को नई पहचान दे रहा है। हमें खुशी है कि आज हजारों लोग इस अभियान से जुड़कर फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं।”

क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण जैन तिजारिया ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल रन आयोजित करना नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, सक्रिय और प्रेरणादायक समुदाय का निर्माण करना है। आने वाले वर्षों में जयपुर रनर्स क्लब और अधिक प्रभावी फिटनेस अभियानों एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करेगा।”

मासिक रन का सफल संचालन ऋषभ दूगर , सचिन भाटिया एवं राहुल बंसल ने मासिक रन कोऑर्डिनेटर के रूप में किया। वहीं निपुण वाधवा ने 12 वीक चैलेंज के कोऑर्डिनेटर के रूप में पूरे अभियान का सफल नेतृत्व किया। यूएफसी जिम, जगतपुरा की काजल पलसानिया ने कहा कि जयपुर रनर्स क्लब के साथ रनर्स डे मनाना उनके लिए गर्व की बात है और ऐसे आयोजन समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here