जयपुर सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान 13 मोबाइल बरामद

0
39

जयपुर। जयपुर सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान के दौरान वार्ड नंबर 10 और 11 से 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए। कैदियों के पास चार्जर, सिम कार्ड, डेटा केबल सहित अन्य प्रतिबंधित सामान भी मिला। मामले में जेल प्रहरी मनोज कुमार शर्मा की ओर से 13 कैदियों के खिलाफ लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

एसआई श्याम सुंदर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर बरामद मोबाइल और अन्य सामान को जांच में शामिल किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल जेल के अंदर किस तरह पहुंचे और इनका इस्तेमाल किन लोगों से संपर्क के लिए किया जा रहा था।

इस मामले में शिवराज, विशाल, ब्रह्मसिंह, देवी सिंह, प्रकाश, कपिल, मुस्ताक अली, विष्णु सिंह, युनुस, भानाराम माली, साहिल गोदारा, कुलवेंद्र और कृष्णा के नाम सामने आए हैं। पुलिस मोबाइल नंबर, सिम कार्ड और कॉल डिटेल के आधार पर संपर्कों और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। साथ ही जेल में प्रतिबंधित सामान पहुंचाने में किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका रही या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइल के इस्तेमाल का मामला पहले भी सामने आ चुका है। पूर्व में जेल से मोबाइल के जरिए राजस्थान के मुख्यमंत्री को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया था। ऐसे में पुलिस इस बार बरामद मोबाइल के इस्तेमाल और इनके जरिए किए गए संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here