नृत्यम फाउंडेशन ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, नए सदस्यों को विभिन्न पदों पर नियुक्त कर सौंपे दायित्व

0
43
Nrityam Foundation expands its executive committee.
Nrityam Foundation expands its executive committee.

जयपुर। नृत्यम फाउंडेशन ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए सदस्यों की नियुक्ति की। इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्यों को संगठन में विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नृत्यम फाउंडेशन की निदेशक काजल सैनी ने बताया कि कार्यकारिणी के विस्तार का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों का विस्तार करना है। नवनियुक्त सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए संगठन के उद्देश्यों और गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा की भी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी गईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को मजबूत करने, समाज को एकजुट करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के लिए सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त सदस्यों ने संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा फाउंडेशन और महासभा की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here