निशुल्क नेत्र रोग शिविर में 150 लाभान्वित

0
29

जयपुर। जिला अंधता निवारण समिति एवं एसआरके हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में गोनेर क्षेत्र में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आँखो से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच, परामर्श एवं दवा वितरण की गई।

शिविर में मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों की भी जांच कर इन्हें सूचीबद्ध किया गया, इनका निःशुल्क ऑपरेशन तथा लेंस प्रत्यारोपण आने वाले दिनों में किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के लिए भर्ती व भोजन की व्यवस्था और मरीज के आने-जाने की व्यवस्था भी निःशुल्क की जाएगी।

शिविर में डॉ. अनुभूति शर्मा और डॉ. नीलम ने सेवाएं दी। डॉ. अनुभूति ने बताया कि नियमित रूप से इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं एवं अब तक हजारों मरीजों इन शिविरों का लाभ उठा चुके हैं एवं बड़ी संख्या में निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण किये जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here