ज्वैलर्स से लूट, राहगीर से मारपीट और जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को पकड़ा

0
38
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। जामडोली थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में ज्वैलर्स की आंखों में मिर्च डालकर चांदी के आभूषण लूटने, राहगीर से मारपीट व वाहन में तोड़फोड़ करने तथा विवादित जमीन पर अवैध कब्जे और धोखाधड़ी के मामलों में फरार चल रहे आरोपी शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 को जामडोली फोर्ट के पास ज्वैलर्स की आंखों में सूखी लाल मिर्च डालकर चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया गया था। इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए आभूषण और मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। अब पुलिस ने वांछित आरोपी मोहित जाट उर्फ मोनू (18) निवासी ढाणी गैसका, भाबरू, विराटनगर को गिरफ्तार किया है।

दूसरी कार्रवाई में जामडोली सर्किल के पास राहगीर से लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने और वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में धनराज मीना (25) निवासी मीणाओं की ढाणी, जयसिंहपुरा खोर को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में पहले तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

वहीं महेश विहार कॉलोनी, सुमेल रोड पर भूखंडों पर अवैध कब्जे और 1500 वर्गगज विवादित भूमि की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में घासी लाल गुर्जर (41) निवासी गुर्जों की ढाणी, सुमेल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कॉलोनी से जुड़े चार अन्य मामलों में भी वांछित था। इन मामलों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here