जयपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयपुर ग्रामीण पुलिस ने रेनवाल में कार्रवाई करते हुए 2.14 ग्राम स्मैक जब्त की है। पुलिस ने नशा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि पूछताछ के आधार पर स्मैक सप्लाई करने वाले दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि रेनवाल थाना पुलिस गश्त के दौरान मिण्डा रोड ईवन तिराहे पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली। उसकी जेब से 2.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मिण्डा रोड ईवन तिराहा, किशनगढ़ रेनवाल निवासी 22 वर्षीय अशोक कुमार वर्मा को तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में अशोक कुमार ने बताया कि वह स्मैक राजेन्द्र उर्फ राधे से लेकर आया था। पुलिस ने राजेन्द्र को बुलाकर पूछताछ की तो उसने अशोक को स्मैक देने और सुभाष ताखर निवासी हाथीपुरा से स्मैक लाकर नशा करने वालों को सप्लाई करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने राजेन्द्र उर्फ राधे को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस स्मैक की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

















