दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला नकबजन गिरफ्तार

0
42

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में शातिर नकबजन रामजीत मीणा (27) निवासी टोडाभीम जिला करौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। आरोपी स्मैक के नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए सूने मकानों की रैकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी सुनील गोदारा के अनुसार पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्मैक आदि नशे का आदी है। वह सूने मकानों और परिसरों की रैकी करता था और मौका मिलते ही ताले तोड़कर अंदर घुस जाता था। इसके बाद कीमती सामान और नकदी चोरी कर लेता था। चोरी किए गए सामान को वह राह चलते लोगों को कम दामों में बेच देता था और मिलने वाली रकम नशे पर खर्च कर देता था। पुलिस के अनुसार रामजीत मीणा के खिलाफ खोह नागोरियान थाने में पहले भी चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here