अचीवर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी में 10वीं के श्रेष्ठ 153 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत एवं सम्मान

0
59
153 Top-Performing 10th Grade Students Honored at the Achievers' Felicitation Ceremony
153 Top-Performing 10th Grade Students Honored at the Achievers' Felicitation Ceremony

जयपुर। कालवाड़ निवारू रोड स्थित स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को ‘अचीवर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लगभग 209 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य राजेश शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक अशोक यादव एवं प्रधानाचार्य नीलम सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात स्वागत भाषण एवं विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

इसके बाद आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की सुंदर झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका “संकल्प: एक सफर” विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रधानाचार्य एम.एल. मुद्गल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “असफलता जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें मजबूत बनाती है और सफलता की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 53 विद्यार्थियों तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 156 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को विशेष नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिसमें प्रथम स्थान जतिंदर डेगरा को 51 हजार नकद पुरस्कार,द्वितीय स्थान पर रही तान्या गुप्ता को 21 हजार नकद पुरस्कार व तृतीय स्थान पर रही नव्या शर्मा को 11 हजार नकद पुरस्कार दिया गया। समारोह ने विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा को एक नया आयाम प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here