प्रिंटिंग प्रेस में काम करते वक्त करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

0
56

जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में स्थित कतारपुरा में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते वक्त करंट की चपेट में आने से एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के भाई ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ लापरवाही से काम करवाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह ने बताया कि करतारपुरा स्थित नेहा इंटर प्राईजेज प्रिटिंग प्रेस में काम करते वक्त दिनेश (40) करतारपुरा निवासी करंट की चपेट में आ गया था। करंट लगने से वो उछल कर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से झुलस गया। पता चलने पर अन्य साथियों ने उसे गंभीर झुलसी हालत में सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चचेरे भाई सुभाषचन्द ने फैक्ट्री में लापरवाही के चलते भाई दिनेश की मौत होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here