July 27, 2024, 7:46 am
spot_imgspot_img

राजकीय महाराजा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का 158 वां स्थापना दिवस छह मई को

जयपुर। राजकीय महाराजा बालिका उच्च माध्यमिक विधालय किशनपोल बाजार छोटी चौपड़ का 158 वां स्थापना दिवस छह मई की सुबह नौ बजे विद्यालय प्रागण में धूमधाम से मनाया जाएगा। विद्यालय प्राचार्य पुखराज आर्य ने बताया की विद्यालय की स्थापना छह मई 1866 को तीन बालिकाओं से लूणकरण भिखारीदास नाटाणी की हवेली में की गई थी। वर्तमान में विधालय में कक्षा प्रथम से कक्षा बारह तक छात्राये अध्ययनरत है । विधालय में सभी संकाय में छात्राऐं अध्ययनरत है। 158 वां स्थापना दिवस विद्यालय विकास प्रबंधन समिति एवं अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा।

अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रचार मंत्री गोविन्द नाटाणी ने बताया कि विद्यालय की स्थापना दिवस पर शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों का सम्मान एवं कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं विधालय के पूर्व प्रधानाचार्याे का अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की और से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताराचंद नाटाणी, महामंत्री दीनदयाल नाटाणी, उपाध्यक्ष विनोद नाटाणी सहित समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, रामकिशोर नाटाणी, श्याम सुन्दर नाटाणी, गोपाल लाल नाटाणी पूर्व महामंत्री कैलाश चन्द नाटाणी, विनोद नाटाणी एवं जयपुर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुभाष गोयल सहित भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही केक काटकर खुशी का इजहार किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की और से विद्यालय की छात्राओं को अल्पाहार वितरण किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles