27 दिवसीय वैष्णो देवी पदयात्रा कर जयपुर लौटे श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत

0
36

जयपुर। जय मां वैष्णो देवी सेवा समिति, सांगानेर की ओर से निकाली गई 27 दिवसीय वैष्णो देवी पदयात्रा के सफल समापन पर जयपुर लौटे श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। सांगानेर स्थित कंवर का भाग, लाड़कों की ढाणी में जयपुर नगर निगम के वार्ड 52 के कांग्रेस पार्षद हनुमान सैनी (लाड़का), हंसा राठौड़ और पूनम खंगारोत ने पदयात्रियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

समिति के संरक्षक दुर्गा प्रसाद कुमावत, नारायण राजोरिया, गोपाल सैनी, सागर कुमावत और रामबाबू शर्मा ने बताया कि विश्वशांति और भाईचारे का संदेश लेकर पदयात्रा 22 सितंबर को मोती डूंगरी गणेश मंदिर से ध्वज पूजन के बाद रवाना हुई थी। 27 दिनों की इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी भवन और श्री भैरव बाबा के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

जयपुर वापसी पर आयोजित स्वागत समारोह में पदयात्रियों की धार्मिक आस्था, समर्पण और संकल्प की सराहना की गई। आयोजकों ने यात्रा में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं और सभी सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम का समापन माता रानी के जयकारों के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here