वंचित बच्चों ने ‘अनिरुद्धा-6’ में बिखेरी प्रतिभा की चमक

0
46

जयपुर। अनस्टॉपेबल-20 फाउंडेशन की ओर से छठे वार्षिक समारोह ‘अनिरुद्धा-6’ का आयोजन किया गया। समारोह में सड़क किनारे और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले वंचित वर्ग के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के आत्मविश्वास, मेहनत और कला की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

फाउंडेशन के संस्थापक राम और राहुल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य वंचित वर्ग के बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है। वार्षिक समारोह बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।

समारोह में उत्कर्ष क्लासेस के कुमार गौरव, पाठशाला क्लासेस के संजय, तिरुपति कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रियंका गोस्वामी, जीआरपी के उपाधीक्षक विनोद शर्मा, वार्ड 54 के पार्षद कमल किशोर, आरएएस अधिकारी गजेंद्र चौहान और मनीष शर्मा सहित हर्ष शर्मा एवं अनुराग शर्मा उपस्थित रहे।

अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वंचित बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देना उनके आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन ने सभी अतिथियों, बच्चों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here