ऑनलाइन कार बेचने के नाम पर ठगे सवा तीन लाख

0
157

जयपुर। ऑनलाइन कार को बेचने के नाम पर एक युवक से सवा तीन लाख रुपए ठगने करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस सम्बंध में करणी विहार थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार हिंगलाज नगर निवासी विश्वदीप पारीक ने मामला दर्ज करवाया कि उसने ऑनलाइन एक गाड़ी देखी और पसंद आने पर उसने गाड़ी के रुपए मय रजिस्टेशन जमा करवा दिए। 3.35 लाख रुपए लेने के बाद भी शमीम खान और इमरान खान ने उसे कार नहीं दी। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here