जयपुर। बिजनेस ऑफ ज्वेलरी (बीओजे) की ओर से आयोजित बी2बी लग्जरी ज्वेलरी प्रदर्शनी ‘द बीओजे शो’ का मंगलवार को HICC नोवोटेल, हैदराबाद में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी के पहले दिन देश-विदेश की 95 ज्वेलरी कंपनियों ने भागीदारी की। उद्घाटन समारोह में आभूषण उद्योग के प्रमुख कारोबारी, निर्माता, खुदरा विक्रेता और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
‘द निज़ाम्स वॉल्ट’ थीम पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन पारंपरिक दीप प्रज्वलन और रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (आईजीआई) के ग्लोबल सीईओ एवं प्रबंध निदेशक तेहमास्प प्रिंटर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह में जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल के वाइस चेयरमैन अविनाश गुप्ता, जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के दक्षिण क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार तायल, ट्विन सिटीज ज्वेलर्स एसोसिएशन हैदराबाद के अध्यक्ष कैलाश चरण और सचिव प्रवीण कुमार, ज्वेलर्स एसोसिएशन बेंगलुरु के अध्यक्ष डॉ. चेतन कुमार मेहता, ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोडीवाला, जयपुर ज्वेलरी शो के चेयरमैन राजीव जैन सहित आभूषण उद्योग की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।
इसके अलावा अभिषेक अग्रवाल, कुशल कुमार कंकारिया , नवीन सांघी (एल. बजरंग प्रसाद एंड कंपनी), प्रतीक्षा प्रशांत (किशनदास एंड कंपनी), रेवती कांत (टाइटन कंपनी) और संजय गुप्ता (संजय गुप्ता बाय तिबारुमल्स ज्वेलर्स) सहित अनेक कारोबारी और उद्योग प्रतिनिधियों ने आयोजन में भाग लिया।
देशभर की 95 कंपनियों की भागीदारी और उद्योग के शीर्ष प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने हैदराबाद के उभरते ज्वेलरी व्यापार केंद्र के रूप में महत्व को रेखांकित किया। पहले दिन मिले उत्साहजनक प्रतिसाद से प्रदर्शनी के आगामी दिनों में कारोबारी गतिविधियों और नए व्यापारिक संबंधों के विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर बिजनेस ऑफ ज्वेलरी की संस्थापक एवं संपादक तथा ‘द बीओजे शो’ की आयोजक गुंजन जैन ने कहा कि हैदराबाद संस्करण को मिल रहा प्रतिसाद उत्साहजनक है। 95 कंपनियों और आभूषण उद्योग की प्रतिष्ठित हस्तियों की भागीदारी इस मंच के प्रति उद्योग के विश्वास को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे ज्वेलरी उद्योग को एक मंच पर लाना, कारोबारी अवसर उपलब्ध कराना और विभिन्न वर्गों के बीच मजबूत व्यापारिक संबंध स्थापित करना है। ‘द बीओजे शो’ 19 नवंबर तक एचआईसीसी नोवोटेल हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है।

















