सुशील कुलहरी के साथ 100 से अधिक धावकों ने दौड़कर मनाया जयपुर का 299वां जन्मदिन

0
146
Over 100 runners, joined by Sushil Kulhari, celebrated Jaipur’s 299th birthday by taking part in a run.
Over 100 runners, joined by Sushil Kulhari, celebrated Jaipur’s 299th birthday by taking part in a run.

जयपुर। गुलाबी रंग में सजी गलियां, विरासत की पहचान और अपनों का प्यार… जयपुर ने आज अपने 299 वर्षों के गौरवशाली सफर का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया। कहीं कदमों की रफ्तार थी, कहीं लोक संगीत की गूंज और हर चेहरे पर अपने शहर के जन्मदिन की खुशी।

इसी उत्साह के साथ एयू जयपुर मैराथन एवं जयपुर रनर्स क्लब द्वारा ‘हैप्पी बर्थडे जयपुर रन–299’ का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक धावक सुशील कुलहरी के साथ शहर के विभिन्न स्थानों से जुड़कर जयपुर का जन्मदिन दौड़ते हुए मनाया।

दौड़ की शुरुआत सुबह 2:40 बजे हनुमान नगर एक्सटेंशन स्थित भोमिया जी पार्क से हुई। गोविंद देव जी मंदिर, मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर, पत्रिका गेट और अल्बर्ट हॉल होते हुए धावक वर्ल्ड ट्रेड पार्क पहुंचे।

आयोजन का विशेष आकर्षण जयपुर रनर्स क्लब के उपाध्यक्ष एवं आयकर विभाग में अपर आयुक्त सुशील कुलहरी रहे, जिन्होंने अपने जन्मदिन पर लगातार सातवें वर्ष 42.195 किलोमीटर की पूर्ण मैराथन पूरी की। वर्ष 2020 में शुरू हुई यह परंपरा जयपुर के प्रति उनके विशेष प्रेम और जुड़ाव को दर्शाती है। उनके साथ करीब 11 अन्य धावकों ने भी पूरी मैराथन दौड़ी। उनके पुत्र कपिल (युबी) ने पूरी दूरी साइकिल से तय की, जबकि पत्नी डॉ. सीमा कुलहरी भी दौड़ में शामिल रहीं।

वर्ल्ड ट्रेड पार्क में आयोजित भव्य समारोह में 300 गुब्बारों, विशेष डिजाइनर केक, राजस्थानी लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों और बाइकर्स की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में अनूपम भार्गव, क्षेत्रीय प्रमुख, एयू बैंक; रवि सिंघल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीसीएल ड्रीम्स; ज्योति खंडेलवाल, जयपुर की पूर्व महापौर; दीपक शर्मा, अध्यक्ष, जयपुर रनर्स क्लब तथा प्रवीण जैन तिजारिया, सदस्य, जयपुर रनर्स क्लब की गवर्निंग काउंसिल सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

एयू जयपुर मैराथन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जयपुर रनर्स क्लब के सह-संस्थापक मुकेश मिश्रा ने कहा कि जयपुर का जन्मदिन पूरे शहर का उत्सव है। हमारा प्रयास है कि हर नागरिक इसमें अपनी भागीदारी निभाए। इसी भावना के साथ ‘जयपुर 300 – 300 आयोजन, 300 वर्ष, एक जयपुर’ अभियान की परिकल्पना की गई है, जिसके तहत 18 नवंबर 2026 से 18 नवंबर 2027 तक शहर में 300 गतिविधियों के आयोजन का प्रस्ताव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here