जयपुर पुलिस कमिश्नर चार जनवरी को शिप्रापथ थाने में करेंगे जनसुनवाई

0
422

जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ चार जनवरी की सुबह ग्यारह बजे से एक बजे शिप्रापथ थाने में जन सुनवाई करेंगे। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर कैलाश चंद्र बिश्नोई जिले के पुलिस उपायुक्त, थानाधिकारी और थाने के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सोडाला, मानसरोवर, चाकसू व वृतों से संबंधित क्षेत्र के परिवादी अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को बता कर समस्या का निस्तारण करवा सकेंगे। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है। आगामी दिनों में यह नवाचार आयुक्तालय के अन्य थाना क्षेत्रों में भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here