‘गुदड़ी का लाल’ के ऑडिशन में दिखा गायन प्रतिभाओं का हुनर

0
20

जयपुर। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की छिपी गायन प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से सेवा सुख संस्थान की पहल ‘गुदड़ी का लाल’ का पहला ऑडिशन उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। दो अलग-अलग सत्रों में कुल 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ऑडिशन में कला मर्मज्ञ एवं समाजसेवी जगदीश ए. पंचारिया और प्रसिद्ध भजन गायिका तथा ‘सा रे गा मा पा’ और ‘सुपरस्टार सिंगर’ से जुड़ी आकांक्षा राव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के सुर, लय, गायन शैली और प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।

संस्थान के संस्थापक सनातनी चन्द्रेश ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल गायन प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि उन प्रतिभाशाली कलाकारों को पहचान और अवसर देना है, जिन्हें आर्थिक परिस्थितियों और संसाधनों की कमी के कारण अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच नहीं मिल पाता। चयनित प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, एल्बम अनुबंध और अन्य अवसर दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें बड़े टेलीविजन चैनलों के मंच तक पहुंचाने का प्रयास भी किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार आगामी ऑडिशन 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 12 दिसंबर 2026 को विभिन्न स्थानों पर होंगे। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 3 जनवरी 2027 और भव्य फिनाले 7 फरवरी 2027 को प्रस्तावित है। संस्थान का संकल्प है कि आर्थिक परिस्थितियां किसी भी प्रतिभा की राह में बाधा न बनें और हुनरमंद कलाकारों को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here