नाबालिक से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक बदमाश गिरफ्तार

0
514

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर एक नाबालिक को विधि संघर्षरत निरूध किया है। पुलिस के बताए अनुसार 1 जनवरी को जेडीए कॉलोनी में दो शख्स एक नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया और टीम ने तकनिकी सहायता व मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुलेमान उर्फ वसीम को गिरफ्तार कर विधि से संघर्षरत बालक को निरूद्ध कर न्यायायल में पेश किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here