ई-रिक्शा में सफर के दौरान चार महिलाओं ने युवक के बैग से पार किए पांच लाख

0
464

जयपुर। ई रिक्शा में सफर के दौरान चार महिलाओं ने एक युवक के बैग से करीब पांच लाख रुपए की राशि निकाल ली। इस सम्बंध में पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार दौसा निवासी विक्रम सिंह मीना ने मामला दर्ज करवाया कि वह एक दुकानदार के पास काम करता है। वह रुपए लेकर जयपुर के कुछ दुकानदारों को पेमेंट देने आया था। रेलवे स्टेशन पर उतरकर वह एक ई रिक्शे में सवार हो गया।

अजमेरी गेट उतरकर उसने दूसरा रिक्शा चांदपोल के लिए पकड़ लिया। इस ई रिक्शे में चार महिलाएं भी आकर बैठ गई। रास्ते में महिलाएं अलग-अलग बहाने बनाने लगी। वह रुपयों से भरा बैग लेकर बैठा रहा। चांदपोल उतरकर जब उसने अपना बैग संभाला तो उसमें रखे करीब 4 लाख 95 हजार रुपए की राशि नहीं मिली। रुपयों के बंडल पर जिस दुकान को देने से थे उसकी चिट भी लगी थी।

यह राशि तीन दुकानदारों को देनी थी। यह राशि 500-500 के नोटों में थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना 18 दिसम्बर की बताई जा रही है। पीडित ने इस सम्बंध में बुधवार को मामला दर्ज करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here