कन्डेरा कल्याण बोर्ड गठन के लिए जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

0
352

जयपुर। कन्डेरा समाज युवा मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को कन्डेरा कल्याण बोर्ड गठन की मांग के लिए शुक्रवार को जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम ज्ञापन दिया। इस मौके पर कन्डेरा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चंद्र कन्डेरा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष प्रभु नारायण कन्डेरा, राजस्थान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कन्डेरा, जिला अध्यक्ष मामराज कन्डेरा, युवा मोर्चा संगठन मंत्री रोहिताश कन्डेरा ने कलेक्टर साहब को ज्ञापन दिया। एवं उचित समय देने के लिए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कन्डेरा ने सभी को धन्यवाद प्रेषित दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here