अपहरण कर युवक से छीने सत्तर हजार रुपये

0
542

जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर चार बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की और उससे सत्तर हजार रुपए छीन लिए। इस सम्बंध में पीडित ने थाने में मामला दर्ज करवाया । पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार लक्ष्मी पथ विवेकानंद कॉलोनी निवासी नवल रावत ने मामला दर्ज करवाया कि वह बाजार से घर जा रहा था। कांति चौक पर उसे शराब के नशे में धुत्त गोपी सैनी, सुनील सैनी, विशाल सैनी और गौतम सैनी मिले। आरोपियों ने उससे शराब के लिए रुपए मांगे। नहीं देने पर अपशब्द कहे। इसके बाद बदमाशों ने अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया और मारपीट कर एक कार में डालकर उसे सुनसान स्थान पर ले गए।

वहां पर बदमाशों ने उसकी जेब से साठ-सत्तर रुपए निकाल लिए। इसके बाद बदमाश उसे सुनसान रोड पर छोड़कर वहां से भाग निकले। घटना पन्द्रह जनवरी की शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here