बूंदी में पंचायत समिति तालेड़ा का संविदाकर्मी 70 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
38
Contractual employee of Taleda Panchayat Samiti in Bundi arrested while accepting a bribe of 70,000 rupees
Contractual employee of Taleda Panchayat Samiti in Bundi arrested while accepting a bribe of 70,000 rupees

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बूंदी जिले की पंचायत समिति तालेड़ा में कार्यरत जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (संविदा कर्मी) भानु प्रताप सिंह को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर परिवादी के करवाए गए कार्यों के बिलों के भुगतान संबंधी काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी की आसूचना इकाई कोटा को शिकायत मिली थी कि आरोपी बिलों के भुगतान संबंधी कार्य के लिए 70 हजार रुपए की मांग कर परिवादी को परेशान कर रहा है।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रेप की कार्रवाई की। पुलिस उप अधीक्षक चन्द्र कंवर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को परिवादी से 70 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here