जयपुर। चांदी की टकसाल पर स्थित काले हनुमान जी मंदिर में महंत गोपाल दास महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय सुंदरकांड के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जाएगा।
रविवार और सोमवार को मंदिर प्रांगण में विशेष झांकी सजाई जाएगी। जिसमें झांकी दर्शन के साथ सामूहिक रूप से श्री सुंदरकांड के पाठ किए जाएंगे। श्रीराम लला के नूतन बाल रूप विग्रह प्रतिष्ठा के अवसर पर मध्याह्न वेला में बाहर बजकर बीस मिनट पर महाआरती की जाएगी। जिसके पश्चात संध्या वेला में सात बजे भक्तगण सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।




















