ट्रेलर की ट्रॉली चोरी, सुधरवाने के लिए खड़ी की थी वर्कशॉप

0
398

जयपुर। वर्कशॉप से ट्रेलर की ट्रॉली चोरी करने का मामला सामने आया है। मैकेनिक शॉप के पास ट्रॉली सुधरवाने के लिए खड़ी की थी। घटना के सम्बंध में पीडित ने मानसरोवर थाने में मामला दर्ज करवाया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद है। सीसीटीवी में चोर ट्रेलर का केबिन लेकर आए और ट्रॉली को जोड़कर ले गए।


एएसआई कालूराम ने बताया कि रजत पथ मानसरोवर निवासी सतेन्द्र सिंह (42) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 18 जनवरी को ट्रेलर की ट्रॉली सुधरवाने के लिए नारायण विहार चौराहे पर मैकेनिक के पास खड़ी की थी। मैकेनिक शॉप के पास खड़ी ट्रॉली को शुक्रवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। ट्रेलर केबिन लेकर आए बदमाश ट्रॉली को जोड़कर चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह शॉप पर आए मैकेनिक को ट्रॉली गायब मिली। ट्रॉली नहीं मिलने पर ऑनर को कॉल कर चोरी की सूचना दी। वारदातस्थल के पास लगे सीसीटीव फुटेज खंगालने पर चोरों की करतूत कैद मिली। शुक्रवार रात करीब 9 बजे ट्रेलर केबिन लेकर आए बदमाश ट्रॉली को जोड़कर ले गए। पीड़ित सतेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि चोरी की गई ट्रॉली की कीमत करीब 8 लाख रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here