मंगेतर ने अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर युवती से किया देह शोषण

0
546
Blackmailing after raping a girl
Blackmailing after raping a girl

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक मंगेतर के युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि आरोपी मंगेतर ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करता आ रहा है। इसके बाद दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर रिश्ता तोड़कर शादी से मना कर दिया। पीड़िता ने आरोपी मंगेतर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि एक युवक से उसकी शादी होना तय हुआ था और एक जुलाई को उसके परिवार लोग उसे देखने आए थे और लड़की देखने पर रिश्ता पक्का करने की बात कही। उसे देखने आने के बाद आरोपित मंगेतर ने एक-दूसरे को समझने के लिए मोबाइल पर बातचीत करने का दबाव बनाया। 27 जुलाई को आरोपित मंगेतर ने शादी के लिए हामी भर दी। आरोपित मंगेतर के परिवार वालों ने शादी की सभी तैयारी उनके हिसाब से करने की डिमांड रखी। मैरिज गार्डन पसंद कर उसके पिता से लाखों रुपए एडवांस भी दिलवा दिए।

आरोपित मंगेतर ने खुद के बर्थ-डे उसके साथ मनाने के लिए जयपुर आने पर मिलने का दबाव बनाया। 19 सितंबर को बर्थ-डे मनाने के लिए मुहाना स्थित घर पर आ गया। घर में अकेला पाकर आरोपी ने मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बोला- शादी तो मुझसे ही हो रही है तो मुझसे कैसी शर्म। इसके बाद अश्लील फोटो-वीडियो लेकर वायरल करने और किसी को बताने पर शादी तोड़ने की धमकी दी। पीड़िता ने डर के मारे किसी को नहीं बताया।

आरोप है कि शादी तोड़ने और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल कर उसको जबरन मुहाना स्थित घर बुलाकर देहशोषण करने लगा। दुष्कर्म के घरवालों ने उसके माता-पिता से शादी से पहले 10 लाख रुपए कैश की डिमांड रखी। रुपए नहीं देने पर शादी तोड़ने की धमकी देने लगे। जैसे-तैसे 5 लाख रुपए तय कर आरोपित के परिवार को दिए गए। रोका होने के बाद शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। ब्लैकमेल कर मिलने बुलाकर शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर आरोपी ने मारपीट भी की। 24 दिसंबर से 30 दिसम्बर तक उसके कॉल-मैसेज का जवाब नहीं दिया।

आरोपी मंगेतर के परिवार ने 30 दिसम्बर को कॉल कर पिता-भाई को शादी की अर्जेंट बात करने की कहकर मिलने बुलाया। मिलने जाने पर शादी में मुहाना स्थित घर, क्रेटा कार, 10 लाख रुपए, 10 लाख का सोना और बताए अनुसार पैसे के लिफाफे की मांग की। इतना नहीं कर पाने की कहने पर रिश्ता तोड़ दिया। घर आकर परिजनों के शादी टूटने की बताने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई और फिर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म

कानोता थाना इलाके में परिचित युवक ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि कानोता निवासी युवक ने मामला दर्ज करवाया है कि वह परिवार सहित यहां रहते हैं। उनकी 14 साल की बेटी 10वीं क्लास में पढ़ती है। आरोप है कि 29 नवंबर को शाम उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर दौसा निवासी महेन्द्र प्रजापत भगा ले गया।

इस पर परिवार की ओर से कानोता थाने में नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने नाबालिग बेटी की तलाश कर उसे मथुरा से ढूंढ निकाल कर कानोता थाने लाकर बयान दर्ज कर परिजनों को सौंप दिया। पिछले दिनों आरोपी महेंद्र 4-5 साथियों के साथ आया और घर में घुसकर नाबालिग बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here