अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार

0
208
Smuggler arrested for smuggling illegal drug smack
Smuggler arrested for smuggling illegal drug smack

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 5.21 अवैध मादक पदार्थ स्मैक और ब्रिकी राशि के डेढ़ हजार रुपये की नकदी बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जवाहर नगर थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले तस्कर सोनू उर्फ लाला(22)निवासी जवाहर नगर को थाना इलाके में स्थित टीला नम्बर एक जवाहर नगर से मादक पदार्थ बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने 5.21 अवैध मादक पदार्थ स्मैक और ब्रिकी राशि के डेढ़ हजार रुपये की नकदी जब्त की है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here