ग्यारह स्थानों पर एक साथ,एक ही समय पर होगा गायत्री महायज्ञ

0
224

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से रविवार 11 फरवरी को मुरलीपुरा के विकास नगर में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ श्रृंखला के अंतर्गत 11 स्थानों पर एक ही समय पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी और गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ के कार्यकर्ता यज्ञ संपन्न करवाएंगे। कार्यक्रम संयोजन मनोज पारीक ने बताया कि इससे पूर्व शनिवार को विकास नगर विस्तार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शाम सात बजे महाआरती होगी। रविवार सुबह आठ बजे राधा कृष्ण मंदिर में व्यसन मुक्ति के लिए रैली निकाली जाएगी। गायत्री परिजन और कॉलोनीवासी व्यसनों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। इसके बाद कॉलोनी के 11 घरों में ठीक नौ बजे गायत्री महायज्ञ प्रारंभ होगा।सभी यजमानों के यहां देवस्थापना करवा कर सद् साहित्य भेंट किया जाएगा। यज्ञ की पूर्णाहुति में पौधा लगाने,जन्म दिन और विवाह दिवस पर भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाने और रक्तदान करने का संकल्प करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here