बाइक सवार दो बदमाशों ने तोड़ी महिला की चेन

0
419

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश हेलमेट पहन कर आए और एक महिला के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन ली और फिर लात मार कर स्कूटी को गिरा दिया। इससे महिला और उसका बच्चा चोटिल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार वैष्णो देवी नगर निवासी मेघा खंडेलवाल ने मामला दर्ज करवाया कि 14 फरवरी को वह अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान दोपहर वासुदेवी पुरी में पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसगे गले से झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़ ली।

बदमाशों ने जाते समय उसकी स्कूटी को लात मार दी। इससे स्कूटी का बैलेंस बिगड गया और महिला अपने चार साल के बच्चे साथ सड़क पर घिसटती चली गई।। इसके बाद बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए गलियों में ओझल हो गए। बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था। इस कारण वह बदमाशों का चेहरा नहीं देख पाई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here