राजस्थान पुलिस अकादमी में जल संरक्षण का संदेश: वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट की सफाई की

0
42
DCP Karan Sharma
DCP Karan Sharma

जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित किए जा रहे ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के तीसरे दिन मंगलवार को ‘सेव वाटर’ थीम के तहत जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान अकादमी परिसर में स्थापित वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट की सफाई कर जल संचयन और जल स्रोतों के रखरखाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अकादमी के प्रशिक्षुओं और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षुओं को पानी की बचत करने, वर्षा जल का संचयन करने और पारंपरिक जल स्रोतों की मरम्मत एवं नियमित रखरखाव के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी ने जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के साथ वर्षा जल संचयन और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here