अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

0
261

जयपुर। मानसरोवर में मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। वेटर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच दुर्घटना थाना साउथ कर रही है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रविंद्र ने बताया कि सवाई माधोपुर निवासी 39 वर्षीय जावेद खान शादी-ब्याह में वेटर के रूप में काम करता था। 15 फरवरी की रात 11 बजे वह काम से लौट रहा था। न्यू आतिश मार्केट नाले के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक वर्तमान में पालडी मीणा में झुग्गी झोपड़ी रह रहा था।

बाल सुधार गृह से भागे दो और बाल अपचारी पकड़े

ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में स्थित बाल सुधार गृह की खिड़की काटकर बारह फरवरी की अलसुबह भागे तेईस बालअपचारियों में से शुक्रवार को दो बाल अपचारियों को और पकड़ लिया गया है। गुरुवार को भी पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को पकड़ा था। अब तक पकड़े गए बाल अपचारियों की संख्या ग्यारहह हो चुकी है। अब लॉरेंस गैंग के शूटर सहित करीब बारह बालअपचारी पुलिस की पकड़ से दूर है। ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी जुल्फीकार ने बताया कि शुक्रवार को मानसरोवर से दो बाल अपचारियों को दबोचा है। इन बाल अपचारियों को पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here