नेटथियेट पर सैक्सोफोन फ्यूजन

0
349
saxophone fusion on nettheate
saxophone fusion on nettheate

जयपुर। नेटथियेट कार्यक्रमों की श्रृंखला में लॉस एंजिल्स केलिफोर्निया यूएसए के सैक्सोफोन कलाकार जॉन मैक्ग्राथ ने सैक्सोफोन पर अपने स्वर छेडे तो दर्शक झुम उठे। नेटथियेट के राजेन्द्र शर्मा राजू ने बताया कि चार साल पहले इस आभासी रंगमंच की परिकल्पना रंगकर्मी अनिल मारवाड़ी ने की थी ।‌जिस पर अब तक 250 से अधिक प्रस्तुतियों में 800 से अधिक कलाकार ने सहभागिता निभाई है। इसी क्रम में यूएसए से पधारे जॉन ने जब सैक्सोफोन पर पश्चात संगीत बजाया तो युवा वर्ग वाह वाह कर झुमने लगा उन्होंने सुरीले वाद्य सैक्सोफोन पर वेस्टर्न धुने ही बजाई और दर्शकों को बांधे रखा l कलाकार जॉन ने राजस्थानी संगीत के जाने माने कलकारों के साथ फ्यूज़न भी किया।

आपके साथ तबले पर राजस्थान के सुप्रसिद्ध तबला वादक प्रेम शर्मा और हारमोनियम पर सबके चहेते कलाकार शेर खांन ने विदेशी कलाकार के साथ ऐसे देसी तड़का लगाया कि सभी फ्यूज़न के दीवाने हो गए। कैमरे पर मनोज स्वामी, प्रकाश सागर गढवाल, संगीत संयोजन तपेश शर्मा, मंच सज्जा पुनम चौधरी, अंकित शर्मा नोनू एवं जिवितेश शर्मा की रही। कार्यक्रम संयोजक नवल डांगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here