श्री श्याम मित्र मंडल की 19वीं पदयात्रा 9 मार्च को

0
351

जयपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में 9 मार्च को प्रात 7 बजे 19वीं विशाल पदयात्रा चमत्कारेश्वर शिवराम मंदिर चम्पा नगर ,गुर्जर की थड़ी से खाटू श्याम जी मंदिर के लिए रवाना होंगी। पदयात्रा रवाना से पहले 7 मार्च गुरूवार को जेडीए पार्क चम्पा नगर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। विशाल भजन संध्या में श्री खाटू श्याम जी का अलौकिक दरबार सजाया जाएगा। जिसमें बाबा के समक्ष छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। भजन संध्या के दौरान फूलों और इत्र की वर्षा की जाएगी।

यात्रियों के विश्राम के लिए अलग –अलग जगह पर व्यवस्था

चार दिवसीय इस पदयात्रा में शनिवार 9 मार्च को टोड़ी हरमाड़ा में स्थित विष्णु विद्या मंदिर में यात्रियों को विश्राम करने के साथ भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ 10 मार्च को सीकर रोड सालासर होटल ,11 मार्च को रींगस में ,मंगलवार को 12 मार्च को द्वारिका धर्मशाला में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here