महिला चिकित्सालय की प्राइवेट कैंटीन में नहीं मिला खाद्य लाइसेंस

0
54
Food license not found at the private canteen of the women's hospital.
Food license not found at the private canteen of the women's hospital.

जयपुर। सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय परिसर में संचालित प्राइवेट कैंटीन के निरीक्षण में खाद्य अनुज्ञापत्र नहीं मिला। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियमन तथा अभिहित अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने कैंटीन का निरीक्षण किया। कैंटीन का संचालन केडी एंटरप्राइजेज की ओर से किया जा रहा था। संचालक वैध खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर लाइसेंस प्राप्त होने तक कैंटीन बंद रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण में खाद्य सामग्री बिना ढकी रखी मिली तथा रेफ्रिजरेटर भी अस्वच्छ पाया गया। टीम ने महिला चिकित्सालय परिसर की अन्नपूर्णा रसोई और अस्पताल की ओर से संचालित कैंटीन का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा विद्याधर नगर स्थित मनिपाल हॉस्पिटल और सीकेएस हॉस्पिटल की कैंटीनों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई अस्पतालों की कैंटीन और खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण अभियान के तहत की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here