ग्यारह साल के बच्चे का गला रेतकर हत्या का प्रयास

0
214

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में एक ग्यारह साल के लड़के का गला रेतकर हत्या के प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी में सामने आया है कि परिचित बनकर घर में घुसे बदमाश ने छुरी मारकर उसे नहाने भेज दिया। बाथरूम में नहाते समय छुरी से वार कर मारने की कोशिश की। घायल को खून से लथपथ हालत में महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान गले पर उसके नौ टाके आए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावर को पकड़ पूछताछ करने में जुटी है।

जांच अधिकारी एएसआई बाबूलाल सहाय ने बताया कि लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी मेहराज उर्फ सिराज (11) की हत्या का प्रयास किया गया है। वह परिवार के साथ चतराला शिवदासपुरा में किराए से रहता है। पीड़ित घायल की मां हसीना बानो नौकरी पर चली गई। हेयर कटिंग करवाकर आया सिराज घर पर अकेला था। सुबह दस बजे सिराज अहमद नाम का लड़का आया। गेट खटखटाकर खोलने की कहा। पूछने पर आरोपी ने परिजनों का परिचय बताया।  परिचित होने की सोचकर गेट खोल दिया। कमरे में आकर बैठने के बाद सिराज अहमद बोला  तुम कटिंग करवा कर आए हो जाकर नहा लो।  बाथरूम में जाते देखकर मेहराज से छुरी मांगी।

बाथरूम में जाकर मेहराज नहाने लगा। नहाते समय पीछे से धक्का देकर गेट खोलकर मेहराज के गले पर छुरी से वार कर रेत दिया। खून से लथपथ हालत में चिल्लाते हुए हमलावर की छुरी पकड़ ली। शोर सुनकर मकान मालिक मांगी लाल ने मौके पर पहुंच कर उसे बचाया। लोगों की मदद से हमलावर सिराज अहमद को पकड़ लिया। घायल मेहराज को खून से लथपथ हालत में महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

इलाज के दौरान गले पर उसके नौ टाके आए है। छुरी पकड़ने के चलते दोनों हाथ में कट लगे है। हॉस्पिटल में इलाज के बाद घायल मेहराज को छुट्टी दे दी गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी बीस वर्षीय सिराज यूपी का रहने वाला है। सिराज चतरपुरा के पास एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है। आरोपी सनकी मिजाज का है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here