ज्वेलरी व्यवसायियों को बंदूक के दम पर रोका: लाठी-डंडों से मारपीट कर की हवाई फायरिंग

0
39

जयपुर। जामडोली थाना क्षेत्र के भरत विहार में बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने दो ज्वेलरी व्यवसायियों को बंदूक के दम पर रोक कर लाठी-डंडों से मारपीट की और हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। इस वारदात में सोनू के सिर और निशू के हाथ में चोट आई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं इस दौरान बचाव में आई एक महिला पर भी गोली चलाई गई, लेकिन गनीमत रही कि उसे गोली नहीं लगी। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

थानाधिकारी रत्न सिंह ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने भरत विहार निवासी ज्वेलरी व्यवसायी सोनू और निशू को रोका। इसके बाद उनके साथ मारपीट की और हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वहीं घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। हालांकि उपलब्ध जानकारी में फायरिंग से किसी महिला के घायल होने की पुष्टि नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here