ओरल हेल्थ एंड हाइजीन अवेयरनेस कैंप का पोस्टर विमोचन

0
381

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ओरल हेल्थ एंड हाइजीन अवेयरनेस कैंप का पोस्टर विमोचन महिला विकास राज्य मंत्री डॉ मंजू वाघमार द्वारा किया गया. डॉ अनुपमा सोनी और HECORDS की सीईओ चारू गुप्ता ने बताया कि, एक हफ्ते तक चलने वाले इस कैंप के अंदर आंगनबाड़ी और कच्ची बस्तियों की महिलाओं को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक किया जाएगा। सभी जानते हैं कि ओरल हेल्थ डायरेक्टर हमारे हार्ट हेल्थ और जनरल बॉडी की हेल्थ से जुड़ी हुई है।

गुटखा और तंबाकू खाना, मुहँ की सफाई ना रखने से ओरल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसी को लेकर महिलाओं का जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. महिला विकास राज्य मंत्री डॉ मंजू बागमर ने चारू गुप्ता और डॉक्टर अनुपमा सोनी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ महिला एक स्वस्थ समाज, एक स्वस्थ परिवार और स्वस्थ देश, की नींव रख सकती है इसलिए महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की की अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और प्राथमिकता दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here