विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन किये व्यक्तियों को फोन कर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

0
235

जयपुर। संजय सर्किल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन किये व्यक्तियों को फोन कर ठगी करने वाले एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। जानकारी में सामने आया है कि आरोपित सरकारी योजनाओं की सहायता राशि प्राप्त करने के लिए आमजन को क्यू आर स्कैनर कोड भेजते है। गिरफ्तार आरोपित से साइबर ठगी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) राशि डूडी डोगरा ने बताया कि संजय सर्किल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन किये व्यक्तियों को फोन कर ठगी करने वाले एक साइबर ठगी करने वाले ठग सोनू कुमार निवासी सीकरी जिला डीग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से साइबर ठगी की वारदातों में इस्तेमाल के लिए पांच विभिन्न कंपनियों की सिम एवं कई महंगे मोबाइल बरामद किये गये है।

आरोपित विभिन्न सिमों और मोबाइल फोनों का प्रयोग कर विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, छात्रवृति प्रोत्साहन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, विवाह सहायता योजना एवं कई सरकारी योजनाओं में आवेदन करने वाले व्यक्तियों को फोन कर आमजन को उनके बैंक खातों में सरकारी सहायता राशि का जल्द भुगतान करने बाबत क्यू आर कोड भेजते हैं एवं ठगी की वारदातों को अंजाम देते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here