क्रेडाई राजस्थान रियल एक्सपो का हुआ प्रोमो लॉन्च: 4 से 7 अप्रैल आरआईसी में होगा आयोजन

0
304

जयपुर। सपनों का घर खरीदने की सोच रहे हैं तो तैयार रहें। क्रेडाई राजस्थान की ओर से रियल एस्टेट एक्सपो का आयोजन 4 से 7 अप्रैल तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में किया जा रहा है। क्रेडाई राजस्थान की ओर से एक्सपो की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गयी है। एक सेमिनार में क्रेडाई राजस्थान की ओर से एक्सपो का प्रोमो लॉन्च किया गया।

क्रेडाई का हर कदम बेहतरी की ओर’

क्रेडाई राजस्थान के चेयरमैन गोपाल गुप्ता ने कहा कि मार्केट में डिमांड बढ़ी है। क्रेडाई का हर कदम बेहतरी की ओर बढ़ रहा है, 2024 का एक्सपो ऐतिहासिक रहने वाला है।

मिलेगी बेस्ट होम ​​डील्स: कृष्णा गुप्ता

क्रेडाई राजस्थान के को कन्वीनर कृष्णा गुप्ता ने बताया कि क्रेडाई रियल एक्सपो 2024 में अलग-अलग बिल्डिंग ग्रुप एग्जीबिशन लगाएंगे। यहां प्रदेशवासियों को बेस्ट होम डील्स मिलेगी। सेमिनार में प्रतिभागी ग्रुप को स्टॉल्स आवंटित कर दिए गए हैं। सभी में एक्सपो को लेकर उत्साह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here