युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

0
287

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक बदमाश ने युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश ने कुल्हाड़ी से पीडित की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी है।

पुलिस के अनुसार औड़ मीणा महुआ निवासी खेमराज ने मामला दर्ज करवाया कि वह बाइक से बाजार जा रहा था। कैलाशपुरी प्रेमनगर जगतपुरा में दुर्गा शर्मा ने उसे रोका और उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। यहीं नहीं आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन-चार बदमाशों ने व्यक्ति को पीट-पीट कर किया अधमरा, अस्पताल में उपचार जारी

बनी पार्क थाना इलाके में अज्ञात तीन-चार बदमाशों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार डीपी कॉलोनी शास्त्रीनगर निवासी अमित कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि उसके चाचा बुद्धिप्रकाश सुबह 5-6 बजे काम पर गए थे। एक स्थान पर वाहनों की सफाई करने के बाद वे दूसरी जगह काम पर जा रहे थे। के के टावर बनीपार्क के पास तीन-चार युवकों ने उसके चाचा को रोका और उसके साथ जमकर मारपीट की। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना 22 मार्च की बताई जा रही है। मामले की जांच एएसआई तेजा राम कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here