July 27, 2024, 6:49 am
spot_imgspot_img

19 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने 19 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (ईस्ट) कावेंद्र सिंह सागर ने बताया गिरफ्तार आरोपित रामवतार उर्फ़ बुन्नू उर्फ़ कालू मीणा गांव बाड़ा पदमपुरा नांगल, शिवदासपुरा का रहने वाला है। आरोपी साल 2005 में दर्ज दो मुकदमों में फरार चल रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

दो नकबजन के नाम गिरफ्तार

आदर्श नगर थाना पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (ईस्ट) कावेंद्र सिंह सागर ने बताया आरोपित मसूद अली उर्फ़ वकील (42) निवासी अमृतपुरी कच्ची बस्ती, ट्रांसपोर्ट नगर और सोहेल कुरैशी (21) निवासी धन्नादास की बगीची, आदर्श नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपित अव्वल दर्जे के नकबजन है, जो नशापूर्ति के लिए वारदातें करते हैं। आरोपियों के कब्जे से चुराए गए दो गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं।

वृद्धा से चेन लूटने वाला गिरफ्तार

मानसरोवर थाना पुलिस ने वृद्धा से चेन लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया गिरफ्तार आरोपित नैतिक दत्तात्रेय (20) हिंडौन हाल करतारपुरा फाटक, महेश नगर का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से इलाके में वृद्धा से लूटी गई सोने की चेन बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 3 मुकदमे दर्ज हैं, जिसे 100 कैमरों की फुटेज चेक कर पकड़ा गया है।

स्थाई वारंटी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

मालवीय नगर थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (ईस्ट) कावेंद्र सिंह सागर ने बताया गिरफ्तार आरोपित सलीम नागौरी चाकसू का रहने वाला है, जिसके खिलाफ गंभीर धाराओं में विभिन्न थानों में 37 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी चाकसू थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles