जयपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर केआरएस ग्लोबल एजुकेशनल कंसल्टेंसी, जयपुर की ओर से रांका पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से सावित्रीबाई फुले पुरस्कार-2026 समारोह का आयोजन एस.एस. जैन सुबोध पीजी कॉलेज, रामबाग सर्किल में किया गया। समारोह में शिक्षा, नेतृत्व, सामाजिक सेवा, विधि, अकादमिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 54 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे.के. रांका रहे। अध्यक्षता केआरएस ग्लोबल एजुकेशनल कंसल्टेंसी की अध्यक्ष प्रो. डॉ. शुभा शर्मा ने की। आयोजन में महासचिव अधिवक्ता रुपाली चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्मानित प्रमुख महिलाओं में राजस्थान विश्वविद्यालय के विधि संकाय की डीन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संजूला खांवी, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. शकुंतला नाथपाल, सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय की पूर्व डीन प्रो. डॉ. राधा रानी सक्सेना, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. संतोष मित्तल, अधिवक्ता सुमिति दवे बिश्नोई, कैप्टन स्वाति शर्मा, डॉ. वेणु राजपुरोहित, जेसीआरसी विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष डॉ. नमिता जैन और डॉ. लवीना सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
समारोह में राजस्थान के अलावा मेरठ, वाराणसी, टोंक, नोएडा और दिल्ली सहित विभिन्न शहरों से शिक्षाविद, शिक्षक एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं। विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के वर्तमान एवं पूर्व डीन, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, शिक्षाविद और वरिष्ठ शिक्षकों की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर केआरएस ग्लोबल एजुकेशनल कंसल्टेंसी के आधिकारिक शुभारंभ एवं वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए उचित मार्गदर्शन देने तथा देश-विदेश में उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों से जोड़ना है।



















