शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

0
197
Married woman kidnapped and raped for three months
Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार प्रतापनगर निवासी 35 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि हेमंत वाजवानी से उसकी मुलाकात एक स्थान पर हुई थी। मुलाकात दोस्ती में बदल गई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर मिलने मालवीय नगर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार उसका देह शोषण करता रहा। इससे परेशान होकर पीडिता ने पुलिस की शरण ली। मामले की जांच थानाधिकारी विनोद सांखला कर रहे है।

शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म

जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार जयसिंहपुरा निवासी 28 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि शिशपाल लोधा ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। अब आरोपी उसे विवाह में बाधा डाल रहा है। इससे परेशान होकर पीडिता ने पुलिस की शरण ली।

ट्रक में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

शिवदासपुरा थाना इलाके में ट्रक में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार बारां निवासी 35 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि करीब डेढ़ साल से उसकी जान पहचान छाजूराम से थी। मुलाकात प्यार में बदल गई। छाजूराम बजरी का ट्रक चलाता है। वह उसके साथ कई बार बजरी के ट्रक में सफर किया। 15 दिसम्बर 23 को भी वह छाजूराम के साथ ट्रक में गई थी। बीलवा में छाजू राम ने उसे बीयर पिला दी। छाजूराम ने उसके साथ ट्रक में दुष्कर्म किया। इसके बाद छाजूराम ट्रक से नीचे चला गया। ट्रक में दयाराम और गणेश ने भी उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले जांच एसीपी चाकसू सुरेंद्र सिंह कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here