जयपुर मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर  पुलिस उपायुक्त मेट्रो ने किया मेट्रो का भ्रमण

आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के मध्यनजर जयपुर मेट्रो रेल में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए जयपुर मेट्रो रेल की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में  जेएमआरसी पुलिस उपायुक्त सागर ने रविवार को  सभी मेट्रो स्टेशनों का भ्रमण कर मेट्रो रेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

0
354
जयपुर मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस उपायुक्त मेट्रो ने किया मेट्रो का भ्रमण
जयपुर मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस उपायुक्त मेट्रो ने किया मेट्रो का भ्रमण

जयपुर। आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के मध्यनजर जयपुर मेट्रो रेल में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए जयपुर मेट्रो रेल की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में  जेएमआरसी पुलिस उपायुक्त सागर ने रविवार को  सभी मेट्रो स्टेशनों का भ्रमण कर मेट्रो रेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस उपायुक्त मेट्रो के साथ जेएमआरसी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामस्वरूप शर्मा,  पुलिस थाना मेट्रो रेल के पुलिस निरीक्षक अजय कान्त रतूड़ी  तथा लालाराम सहायक उप निरीक्षक,पुलिस उपायुक्त व स्टेशन अधीक्षक मनीष शर्मा जे.ई.  अर्चना गुप्ता उपस्थित रहे।

मेट्रो स्टेशन बड़ी चौपड़ से मेट्रो स्टेशन मानसरोवर तक भ्रमण किया गया। इस दौरान आर्ट गैलेरी, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, चांदपोल, रेल्वे स्टेशन, सिविल लाइन, रामनगर, श्याम नगर, विवेक विहार, न्यू आतिश मार्केट, मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो रेल द्वारा जेएमआरसी के प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों के संयुक्त भ्रमण के दौरान मेट्रो रेल स्टेशनों पर सुरक्षा के प्रबंध एवं अन्य आवश्यक बिन्दुओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त मेट्रो द्वारा  मेट्रो  रेल मे यात्रा कर रहे यात्रियों से यात्रा की सुगमता एवं सुरक्षा संबंधित फीडबैक लिया। यात्रियों की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं सेफ्टी के तौर पर सकारात्मक फीडबैक दिया। पुलिस उपायुक्त ने यात्रा के बाद जेएमआरसी अधिकारियों का धन्यवाद दिया गयाा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here