बाइक पर आया चोर, मकान के कुंदे तोड़कर ज्वैलर के घर से 10 लाख की ज्वैलरी चोरी

0
391

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक ज्वेलर के सूने मकान के कुंदे काटकर चोर लाखों रुपए का सामान ले गए। चोर घर में रखी तिजोरी तोड़कर 10 लाख रुपए कीमत के गहने ले गया। पीड़ित ज्वेलर ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह ने बताया कि नारायण विहार जगन्नाथपुरा मुहाना निवासी धर्मराज सोनी के घर चोरी हुई है। उनकी शिवराज नगर मदरामपुरा में श्रीकृष्णा ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। 30 मार्च को किसी काम से उन्हें भीलवाड़ा जाना था। दोपहर करीब 1 बजे दुकान बंद कर सोने-चांदी के गहनों को बैग लेकर घर आ गए। घर की तिजोरी में गहनों को रखकर पत्नी के साथ भीलवाड़ा चले गए। 31 मार्च की रात को बदमाशों ने चोरी के लिए मकान को निशाना बनाया।

घर में लगे गेटों के कुंदों को काटकर बदमाश अंदर घुसे। अलमारी और तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे करीब 10 लाख रुपए के गहने चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह पड़ोसियों ने ज्वेलर को घर में चोरी की सूचना दी।

भीलवाड़ा से वापस लौटने ज्वेलर ने मुहाना थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर बाइक सवार एक संदिग्ध नजर आ रहा है। बाइक को मकान के पीछे खड़ा कर दिया और फिर बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here