दोस्ती कर युवती से रेप

0
217
rape
rape

जयपुर। करधनी थाना इलाके में दोस्ती कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। शादी के बहाने आरोपी उसे घर से भगाकर कोटा ले गया। लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर रेप करता रहा। पुलिस ने बताया कि करधनी निवासी 20 साल की युवती ने मामला दर्ज करवाया कि कुछ समय पहले उसकी सत्यनारायण से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि करीब एक साल पहले आरोपी ने शादी करने का ऑफर किया। शादी के बहाने उसे घर से भगाकर कोटा ले गया। कोटा ले जाकर शादी का वादा कर रेप किया। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी सत्यनारायण ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here